फिल्लौरः गांव मंसूरपुर के पास बेअदबी की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में आरोपी द्वारा जमकर हंगामा किया गया और तो और वहां पड़ा सामान की भी तोड़ फोड़ की।

एक को ग्रंथी ने पकड़ काबू कर लिया जबकि दूसरे को गांव वालों ने पीछा करते हुए काबू किया। आरोपियों ने गुरुघर में घुसकर वहा गल्ला तोड़ कर पैसे लूटने की कोशिश की , बेअदबी की इस घटना को लेकर सिख संगतों में भारी रोष है
वहीं घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर तहसील के आला पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए है।

