जालंधर में बडी घटना सामने आई है, जालन्धर पठानकोट चौक के नजदीक गांव कानपुर से बड़ी घटना हुई है थाना मकसूदां के अंर्तगत आते गांव कानपुर में तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
तीनों बच्चियों के शव घर में ही पड़े ट्रंक में मिले है। तीनों बहनें कल रात से लापता थी।
जांच के बाद पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि संभावना है कि तीनों बच्चियां खेलते हुए ट्रंक में जा छिपी और दम घुटने से मौत हो गई। तीनों मासूम बच्चियों के शवों पर चोट का कोई निशान नहीं है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लगेगा। गांव कानपुर में रहते प्रवासी श्रमिक व उसकी पत्नी बीते
दिन काम पर गए थे। पीछे तीन बच्चियां अमृता कुमारी (9), साक्षी (7), कंचन (4) घर पर अकेली थी ।

रात करीब 8 बजे बच्चियों के परिजन घर पहुंचे तो तीनों बच्चियां घर पर नहीं थी। पेरेंटस ने बच्चों की तलाश शुरू की। आसपास पता न चलने के कारण रात लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी मनप्रीत ढिल्लों, डी.एस.पी. करतारपुर बलबीर सिंह और थाना मकसूदां के
एस.एच.ओ. सिकंदर सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। देर रात तक पुलिस टीम और परिजनों द्वारा बच्चों की तलाश की गई। मगर कुछ नही मिला, फिर मंगलवार सुबह पुलिस ने एक फिर
से घर से ही सर्च शुरू की।

घर की सर्च के दौरान पुलिस को घर में ही पड़े एक बड़े ट्रंक को खोला गया तो तीनों बच्चियां ट्रंक मे मिली। संभावना है कि बच्चियां घर में अकेली
थी। खेलते हुए तीनों बच्चियां एक ट्रंक में जा बैठी, संभव है कि ट्रंक का ढक्कन बंद हो गया और बच्चों से नहीं खुला ,पुलिस के मुताबिक़ घटना के हर पहलू को गहराई से जांचा जा रहा है। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए है। पुलिस इस संबंध में सभी पहलू पर जांच कर रही है

