करतारपुर 25 दिसंबर (जसवंत वर्मा ) भल्ला इलेक्ट्रॉनिक्स एसी हब, जीटी रोड करतारपुर की तरफ से बैसाखी से लेकर दिवाली तक जो लकी ड्रा की स्कीम ग्राहकों के लिए चलाई गई थी उसका लकी ड्रा 25 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे भल्ला इलेक्ट्रॉनिक्स एसी हब जनता कॉलेज मार्केट जीटी रोड करतारपुर में निकाले गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि करतारपुर की शान जितेंद्र सिंह सोनू पहलवान थे। जिसमें प्रथम पुरस्कार सेमी आटोमेटिक वाशिंग मशीन मनजीत कौर गांव लिखा, दूसरा ईनाम स्मार्ट एलइडी टीवी रणजीत कौर माना तलवंडी, तीसरा पुरस्कार एयर कूलर सोनू फतेहगढ़ के नाम रहा और 21 अन्य सरप्राइज गिफ्ट जिन ग्राहकों ने खरीदारी की थी लकी ड्रॉ द्वारा उनको भी दिए गए।
जितेंद्र सिंह सोनू पहलवान को भी माता रानी की चुनरी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया ।उपभोक्ता के लिए रिफ्रेशमेंट का भी इंतजाम किया गया। मंच संचालक एंकर सुखविंदर सिंह ने किया , ग्राहकों से सवाल भी पूछे गए उनको भी इनाम दिए गए। इस अवसर पर भल्ला इलेक्ट्रॉनिक्स के संजीव भल्ला, गणेश ड्रामाटिक क्लब के प्रधान अनिल शर्मा, बंकेश शर्मा, विनोद सैनी, चरणजीत कौडा, शबनम भल्ला, राहुल भल्ला, शिवांश भल्ला, रुद्राक्ष भल्ला ,शिवकुमार भार्गव, अजय विनायक ,राजेंद्र कुमार, जसविंदर बबल ,बजाज सेल्स मैनेजर निषांत कुमार , हैरी, गौरव बैंस, नेहा, विजय चौहान, संजीव ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे। कैप्शन–भल्ला इलेक्ट्रॉनिक्स एसी हब करतारपुर द्वारा निकाले गए उपभोक्ता के लिए लकी ड्रा में इनाम देते हुए संजीव भल्ला, शबनम भल्ला ,इस मोके पर मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह सोनू पहलवान को सम्मानित करते हुए संजीव भल्ला, शबनम भल्ला, विनोद सैनी, अनिल शर्मा अन्य ( गगन)

