करतारपुर: 17 मार्च( जसवंत वर्मा ) संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल काला बहियां (जालंधर) में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया । इस कार्यक्रम में एनआरआई सुखदेव सिंह बाहिया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में अलग-अलग श्रेणियों में पहले तीन स्थान प्राप्त वाले छात्रों को मुख्य अतिथि स. सुखदेव सिंह बाहिया, चेयरमैन सतनाम सिंह बाहिया, प्रधान चरणा राम, मैनेजिंग डायरेक्टर स. अमरीक सिंह, मैनेजिंग कमेटी के मेंबर और प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय अतिथि स. महिंदर सिंह, स. चरण सिंह, गेंदी राम, गांव मन्नन के सरपंच राकेश कुमार, स्कूल स्टाफ और कई छात्रों के माता-पिता उपस्थित थे।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर स अमरीक सिंह ने छात्रों को उनकी कामयाबी पर बधाई दी और उन्हें इस साल भी अच्छे नतीजे देने के लिए मेहनत से परिक्षाएं देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सभी सदस्यों और स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि सुखदेव सिंह बाहिया को सम्मानित किया।स. अमरीक सिंह ने आए हुए सभी मेहमानों और छात्रों के माता-पिता का धन्यवाद किया।

