कपूरथला (गौरव मढ़िया) हलका सेवादार कपूरथला शिरोमणि अकाली दल के अवि राजपूत की ओर से अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल कपूरथला का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, स्केनिंग रुम, एक्सरे रुम, लैबोट्ररी, ब्लड सेंटर के अलावा अन्य वार्डों का दौरा कर अलग-अलग गांवों, शहरों व मोहल्लों से आए मरीजों की समस्याओं को सुना। कई मरीज सुबह 7-8 बजे के आए हुए थे।
जिनके टेस्ट व स्केनिंग नहीं हो पा रही थी। जिन्हें बैठे 3 से 4 घंटे हो चुके है। उक्त लोगों की पर्चियां पकड़ कर खुद उन्होंने उनके टेस्ट व स्केनिंग करवाई। जिसके बाद मरीजों ने अवि राजपूत का आभार व्यक्त किया और कहा कि अस्पताल में सिर्फ बड़े लोगों व जान पहचान वालों के ही काम हो रहे है। गरीब लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
आम व गरीब लोग इस उम्मीद से सिविल अस्पताल में अपना ईलाज करवाने आते है कि उनका ईलाज सस्ते व बढ़िया ढंग से होगा और दवाईयां भी मुफ्त मिलेगी। मगर सिविल अस्पताल में आम व गरीब लोगों को भी आकर धक्के खाने पड़ते है।
अवि राजपूत ने कहा कि सिविल अस्पताल कपूरथला जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। जहां मरीजों को हर सुविधा पहल के आधार पर मिलनी चाहिए। मगर ऐसा नहीं है। यहां न तो मरीजों को दवाईयां मुफ्त मिल रही है और न ही उनके टेस्ट व चेकअप समय पर हो रहा है। घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।
सुबह के आए लोग बाद दोपहर 1-2 बजे तक घर लौट रहे है। वहीं स्टाफ की कमी कारण मरीजों की सही देखभाल नहीं हो पा रही है। उन्होंने सेहत विभाग व पंजाब सरकार से मांग की है कि सिविल अस्पताल कपूरथला में खाली पड़ी पोस्टों को तुरंत भरा जाए। ताकि हलके के लोगों सभी सहूलतें सिविल अस्पताल में आसान तरीके से मिल सके।
स्केनिंग करने की संख्या बढ़ाई जाए। जिले का अस्पताल होने के चलते अधिक से अधिक लोग अस्पताल में स्केनिंग का लाभ ले सके। इसी तरह एक्सरे रुम में लोगों के अधिक से अधिक एक्सरे किए जाए। ताकि लोगों को बाहर प्राइवेट सेंटरों से अधिक पैसे देकर अपना एक्सरे न करवाना पड़े। सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिकतर दवाईयां अस्पताल से ही मुहैया करवाई जाएं।
सिविल अस्पताल के बाहर स्थित रैडकॉस दुकान में सेहत विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से विजिट कर सभी दवाईयां रखवाई जाए। ताकि मरीजों को दवाईयों को लेकर कोई मुश्किल न आए। वहीं अस्पताल में बने आईसीयू को भी तुरंत चालू किया जाए। ताकि गंभीर मरीजों को रैफर करने की बजाय उनका सिविल अस्पताल में ही ईलाज संभव हो सके।
इस सबंध में सिविल सर्जन डा.राजविंदर कौर ने हलका सेवादार कपूरथला शिरोमणि अकाली दल अवि राजपूत को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा सिविल अस्पताल की जो भी समस्याएं ध्यान में लाई गई है, उन्हें वह दूर करने के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगी। वहीं स्टाफ की पूर्ति के लिए सेहत विभाग व पंजाब सरकार को लिखा गया है।इस अवसर पर अशोक, मनजीत काला, कुलदीपक धीर, सुमित कपूर, राजा, गौरव पंडित, लखबीर, अमित अरोड़ा, उदय के अलावा अन्य मौजूद थे।

