करतारपुर (जसवंत वर्मा )संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर में प्रधानाचार्या रेवलेन सिस्टर जसलीन जी की अध्यक्षता में क्रिसमस के मौक़े पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम पी टी टीचर श्री गौरव मदान जी की निगरानी में बैड की मधुर धुन पर मुख्यातिथि रेवलेन फादर सुसई नाथन जी तथा स्कूल के प्रेसिडेंट रेवलेन सिस्टर लूसी जी को मंच तक पहुंचाया गया। प्रभुस्तुति के साथ ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़ हुआ ।सर्वप्रथम प्रधानाचार्य जी द्वारा मुख्यातिथि जी को पुष्पांजलि भेंट कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया ।नृत्यनाटिका द्वारा प्रभु यीशु की शिक्षाओं का मंचन कर प्रेम व सद्भावना का संदेश दिया ।
इसके बाद कक्षा पहली व दूसरी के छात्रों द्वारा डास प्रस्तुति दी गई। नन्हे मुन्ने सैंटा के द्वारा पूरे विद्यालय को क्रिसमस के रंग में रंग दिया गया। उन्होंने यूनिट्स एंड डाइवर्सिटी थीम पर आधारित डान्स कार्यक्रम ने क्रिसमस के मक़सद को पूरा कर दिया। प्रभु के जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई जिससे प्रभु यीशु की शिक्षाओं के द्वारा आपस में प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया गया इसके पश्चात मुख्यातिथि फादर जी तथा प्रधानाचार्य जी द्वारा आई सी आई टॉपर्स 2024-25 को पुरस्कार वितरित किये गये पुरस्कार प्राप्त करते समय छात्रों के अभिभावकों की ख़ुशी देखते ही बनती थी। स्कूल के स्पेशल विंग के छात्रों की प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पर उनके हौसलों की उड़ान देखते ही बनती थी अंत में छात्रों द्वारा भांगड़ा प्रस्तुति पर अभिभावक तथा छात्र ख़ुशी से झूम उठे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि फादर जी ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों को मुबारक बाद दी तथा प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर चलने की भी अपील की जिससे पूरे समाज में ही नहीं देश में प्रेम और सद्भावना का प्रचार हो ।प्रेज़िडेंट सिस्टर लूसी ने भी सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को मुबारकबादी और आगे भी इसी तरह पढ़ाई के साथ साथ अपने चरित्र निर्माण की भी आशीष दी। अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी आने वाले अभिभावकों को धन्यवाद दिया तथा बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को महत्व देने को कहा व सब को क्रिसमस तथा नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।इस उपरांत सिस्टर लिनेट,सिस्टर सानिया,सिस्टर कमल,सिस्टर शबनम सिस्टर शांति सभी अध्यापक-अध्यापिकाएँ व समूह स्टाफ़ उपस्थित रहा ।

