By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: केएमवी में एनुअल एथलेटिक मीट ट्रेलब्लेजर 24 का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > केएमवी में एनुअल एथलेटिक मीट ट्रेलब्लेजर 24 का आयोजन
Jalandhar

केएमवी में एनुअल एथलेटिक मीट ट्रेलब्लेजर 24 का आयोजन

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/13 at 8:39 PM
Talk Hindustan
Share
7 Min Read
केएमवी में एनुअल एथलेटिक मीट ट्रेलब्लेजर 24 का आयोजन
SHARE

के.एम.वी. पंजाब का गौरव है: श्री सुशील कुमार रिंकू, मेंबर पार्लियामेंट प्लेयर्स श्रेणी में बेस्ट एथलीट जसप्रीत कौर तथा नॉन प्लेयर्स श्रेणी में बेस्ट एथलीट लवप्रीत कौर बनी

जालन्धर : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालन्धर में एनुअल एथलेटिक मीट: ट्रेलब्लेजर 24 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. प्रतिवर्ष विद्यालय में आयोजित होने वाले इस वार्षिक खेल उत्सव में मेंबर पार्लियामेंट, श्री सुशील कुमार रिंकू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्जुन एवं महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित सुप्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी स. सज्जन सिंह चीमा तथा\डॉ.सतपाल गुप्ता, सदस्य, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने बतौर विशेष अतिथि इस अवसर पर सहभागिता की. मुख्यातिथि महोदय के सम्मान में के.एम.वी. का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी छात्राओं तथा एन.सी.सी. कैडेट्स ने मार्च पास्ट निकाला और मुख्यातिथि महोदय को सलामी दी.

ध्वजारोहण एवं खेल में विजय भावना की प्रतीक मशाल को रोशन करने के साथ आरंभ हुई इस एथलीट मीट के दौरान विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपनी संबोधन में बताया कि कन्या महा विद्यालय की खिलाड़ी छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं जिस पर हम सभी को अत्यधिक गौरव है.

विद्यालय के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को प्रदान की जाती अत्यधिक सुविधाओं के बारे में\ जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कन्या महा विद्यालय आगामी समय में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं की विभिन्न खेलों में प्रतिभागिता एवं शानदार प्रदर्शन की बेमिसाल रवायत को जारी रखने के लिए प्रयासरत रहेगा.

मुख्यातिथि श्री सुशील रिंकू ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कन्या महा विद्यालय को पंजाब का गौरव बताया और साथ ही स्त्री शिक्षा और सशक्तिकरण में कन्या महा विद्यालय की ऐतिहासिक एवं सराहनीय भूमिका का उल्लेख किया और कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर के.एम.वी. की खिलाड़ियों की उपलब्धियां शुरुआत भर हैं उन्हें अभी और आगे जाना है.

इसके साथ ही छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यातिथि महोदय ने कहा कि खेल का मैदान हमें हार को जीत में बदलने की सीख देता है जो खिलाड़ी इस हुनर को सीख लेता है वो जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करता है. उच्च शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कन्या महा विद्यालय के बेमिसाल योगदान को देखते हुए मुख्य मेहमान के द्वारा संस्था को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि देने का ऐलान भी इस अवसर पर किया गया. कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सज्जन सिंह चीमा ने खेल भावना और कड़ी मेहनत को जीत का माध्यम बताते हुए कहा कि संकल्प दृढ़ हो तो कुछ भी असम्भव नहीं होता.

इसके साथ ही उन्होंने कन्या महा विद्यालय की खिलाड़ी छात्रों के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ संस्था के नाम को सदा ऊंचा करने वाली सभी छात्राओं को मुबारकबाद दी तथा साथ ही के.एम.वी. की ओर से खेलों के क्षेत्र में निभाई जा रही सकारात्मक भूमिका की भी सराहना की. डॉ. सतपाल गुप्ता ने के.एम.वी. की खेल उपलब्धियों पर प्रसन्नता और संतोष व्यक्त करते हुए आशा ज़ाहिर की कि विद्यालय इस क्षेत्र में उपलब्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा.

ट्रेलब्लेजर-24 में 50, 100, 200 तथा 400 मी.की दौड़, शार्ट पुट, लांग जम्प, स्पून एंड पटेटो रेस,सैक रेस, नीडल एंड थ्रेड रेस, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर्स इत्यादि का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में प्लेयर्स तथा नॉन प्लेयर्स के साथ-साथ प्राध्यापकों ने भी पूरे उत्साह और उल्लास से भाग लेते हुए
खेल भावना का प्रदर्शन किया. 100 मीटर रेस के नॉन प्लेयर्स श्रेणी में से लवप्रीत कौर पहले, इशव दूसरे तथा तनीषा कुमारी तीसरे स्थान पर रही जबकि प्लेयर्स श्रेणी में से जसप्रीत कौर ने पहला, संजना शर्मा ने दूसरा एवं देवाांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया.

 

थ्री लेग ग्रेस नॉन प्लेयर्स वर्ग के अंतर्गत निधि एवं सलोनी पहले, रविंद्र एवं सिमरन दूसरे तथा परनीत एवं कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं. इसके साथ ही 200 मीटर रेस में से नॉन प्लेयर् वर्ग के अंतर्गत लवप्रीत कौर पहले, तनीषा कुमारी दूसरे एवं महक तीसरे स्थान पर रही जबकि प्लेयर्स वर्ग में से जसप्रीत ने पहला, निशा ने दूसरा एवं देवांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया.

 

लॉन्ग जंप प्रतियोगिता के नॉन प्लेयर्स वर्ग में से प्रीति ने पहला, संदीप ने दूसरा एवं वितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया तथा प्लेयर्स वर्ग में से दिलजीत पहले, दिलप्रीत दूसरे एवं निशा तीसरे स्थान पर रही. इसके अलावा सेक रेस की नॉन प्लेयर्स श्रेणी में से सायरा ने पहला, सुखमनप्रीत ने दूसरा एवं हरमनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया.

शॉट पुट में से रितिका पहले, लवप्रीत दूसरे एवं रविंद्र तीसरे स्थान पर रही. नीडल एंड थ्रेड प्रतियोगिता में से लवप्रीत कौर ने पहला, प्रीति ने दूसरा तथा अमीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया. इसके साथ ही प्लेयर्स वर्ग के लिए आयोजित 400 मीटर की दौड़ में से जसप्रीत पहले, संजना दूसरे एवं रीया तीसरे स्थान पर रही.

इसके अलावा महिला स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित 50 मीटर दौड़ में से अमनदीप कौर ने पहला, सतिंदर कौर ने दूसरा तथा सरोजिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया. उल्लेखनीय है कि इन प्रतियोगिताओं में से नॉन प्लेयर्स श्रेणी के अंतर्गत लवप्रीत कौर को तथा प्लेयर्स श्रेणी के अंतर्गत जसप्रीत कौर कोबेस्ट एथलीट चुना गया.

प्राचार्या महोदया ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए के.एम.वी. के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित भी किया गया

 

 

TAGGED: Educational
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਗਰੀਬ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਕੰਮ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ-ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਗਰੀਬ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਕੰਮ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ-ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ
Next Article शंभू बॉर्डर पर कैसे मचा बवाल… पहले चेतावनी दे रही पुलिस को क्यों दागने पड़े आंसू गैस के गोले शंभू बॉर्डर पर कैसे मचा बवाल… पहले चेतावनी दे रही पुलिस को क्यों दागने पड़े आंसू गैस के गोले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?