करतारपुर 29 दिसंबर( जसवंत वर्मा ) नीलकंठ युवा ब्रिगेड एवं नीलकंठ सेवा दल करतारपुर की ओर से शहर निवासियों के सहयोग से नए साल 2026 के आगमन पर 31 दिसंबर दिन बुधवार को गौशाला मंदिर में “एक शाम मुरली वाले के नाम” का धार्मिक प्रोग्राम करवाने जा रही है। इस संबंध में अशोक कुमार बिट्टू,राजकुमार अरोड़ा, अरुण सनोत्रा,अजय सक्सेना, ने बताया 31 दिसंबर को रात 7:30 ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। 8:00 बजे संकीर्तन आरंभ होगा जिसमें अशोक शर्मा आशु शर्मा एंड पार्टी जालंधर वाले मुरली वाले का गुणगान करेंगे। ठाकुर भोज रात्रि 9:00 बजे से शुरू होगा। छप्पन भोग का प्रसाद रात्रि 12:00 बजे भोग लगाने के बाद बांटा जाएगा। प्रबंध कौन है कृष्ण गोपाल प्रिय श्रद्धालुओं से अपील की है के वह अपने-अपने लड्डू गोपाल साथ लेकर आए।

