वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है पुलिस का दावा है कि उसने देर रात 2 बजे जालंधर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. यह वही शख्स है जो हर समय अमृतपाल के साथ रहता है और हर समय उसकी गाड़ी चलाता था
अमृतपाल सिंह के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी मर्सिडीज कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। यह सारा ऑपरेशन जालंधर पुलिस ने किया है।अमृतपाल सिंह को जब पंजाब पुलिस ने महतपुर में घेरा तो वह भी उसके साथ फरार हो गए थे।
एसएसपी जालंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह ने अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। उधर, अजनाला थाने पर हमले के आरोपी एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर रविवार को तीन और एफआईआर दर्ज कर दी गई हैं। जालंधर के सलेमा गांव में मिली उसकी काले रंग की ईसुजू गाड़ी में अवैध हथियार मिले हैं।

