कपूरथला,28 नवंबर ( गौरव मढ़िया ) श्री गुरू नानक देव जी के 554वें प्रकाशोत्सव को समर्पित अलायंस क्लब किंगस द्वारा स्टेट गुरूद्वारा साहिब में जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डिस्ट्रिकट गर्वनर एैली हरप्रीत कौर मुख्यातिथि व वीडीजी-1 एैली पवनजीत सिंह वालिया विशेषातिथि के रूप में शामिल हुए।
इस मौके अलायंस क्लब के प्रधान एैली मनदीप सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कैंप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उसके बाद डा. हरदीप सिंह ने मरीजों का चैकअप किया और लगभग 400 मरीजों को निशुल्क दवाईयां बांटी। कैंप की सफलता के लिए एैली प्रितपाल सिंह ने अपना बहुमूल्य योगदान डाला। उसके बाद एैली पवनजीत सिंह वालिया ने डा. हरदीप सिंह को उनकी सेवाओं के चलते विशेष तौर पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महासचिव एैली सुखविंदर सिंह जिम्मी, डीटीसी हर्ष मक्कड़, एैली हरप्रीत सिंह, एैली जसरमनदीप सिंह, एैली हरमनदीप सिंह, एैली संदीप अटवाल, एैली अतुल खन्ना, एैली जगजीत सिंह जग्गी आदि शामिल थे।

