करतारपुर ( जसवंत वर्मा) प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी द्वारा महामाई के नवरात्रे धूमधाम से मनाई जा रहे हैं इसके संबंध में आज पहले चैत्र नवरात्रे शैलपुत्री पर अखंड ज्योति जलाई गई इस दौरान महामाई के जयकारों से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रवासी भारतीय विजय कल्हण एवं उनकी पत्नी रूपा कल्हण थे जिनसे पंडित उमाशंकर द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ ज्योति जलाई गई उनके साथ आपी चैरिटेबल अस्पताल की सचिव मैडम सुमन लता कल्हण तथा ट्रस्टी सतीश गुप्ता तथा कीमत संस्था की प्रिंसिपल रजनी लांबा मल्होत्रा तथा सोढी सिंह मौजूद थे। जिन्होंने संयुक्त रूप से महामाई की पावन ज्योति की आरती पूजन किया ।
ज्योति प्रवजलित करने के बाद सभी श्रद्धालुओं को माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। बाद में प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीपक कुमार, अनिल शर्मा सिकंदर लाल,मनमोहन भागी,जसवंत वर्मा,कालू वर्मा ,रमेश रानी, सरिता वर्मा, मीना सेखड़ी ,प्रीति, लिज्जा ,मनजीत, ज्योति , निर्मला ,इत्यादि ने पहुंचे गणमान्यों को माता रानी की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर करतारपुर में नवरात्र धूमधाम से मनाए जाएंगे तीसरे नवरात्र शनिवार को श्री सुंदरकांड का पाठ रमेश रानी और पार्टी द्वारा किया जाएगा, और चौथे नवरात्र रविवार को श्री राम नवमी के संबंध में निकाली जाने वाली प्रभात फेरी का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया जाएगा।
तथा पांचवे नवरात्र सोमवार को माता चिंतपूर्णी की पावन ज्योति मंदिर परिसर में 26 मार्च तक विराजमान रहेंगे इसके संबंध में सुबह 10 बजे गौशाला परिसर से महामाई के स्वागत हेतु कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें छोटी-छोटी कंजक सिर पर कलश धारण कर पैदल मार्च करेगी और मंदिर परिसर तक पहुंचेगी बाद में 3 बजे से श्री दुर्गा स्तुति का पाठ कथावाचक जोगिंदर जी हमीरा वाले अपने मधुर आवाज में करेंगे। जिसके मुख्य यजमान उद्योगपति मयंक गुप्ता एवं उसकी पत्नी वीनु गुप्ता होंगे।
इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का दिल से धन्यवाद किया तथा बाकी कार्यक्रमों में भी भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद हासिल करने को प्रेरित किया। इस सतीश गुप्ता, विनोद सैनी, मनमोहन भागी, मनीष वर्मा, रजनी लांबा, प्रीति ,कविश, सिकंदर लाल, अनिल शर्मा, सोढ़ी सिंह इत्यादि श्रद्धालु मौजूद थे।

