By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर के लोगों से बात करके मुझे पूरा भरोसा हो गया कि उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत पक्की है – हरजोत बैंस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर के लोगों से बात करके मुझे पूरा भरोसा हो गया कि उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत पक्की है – हरजोत बैंस
Jalandhar

जालंधर के लोगों से बात करके मुझे पूरा भरोसा हो गया कि उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत पक्की है – हरजोत बैंस

Talk Hindustan
Last updated: 2023/05/01 at 9:02 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
जालंधर के लोगों से बात करके मुझे पूरा भरोसा हो गया कि उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत पक्की है – हरजोत बैंस
SHARE

जालंधर, 1 मई : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पिछले एक साल के दौरान अपनी सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े बदलावों व सुधारों को गिनाया और इस बहाने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

सोमवार को जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरजोत बैंस ने कहा कि पहले कांग्रेस-अकाली नेता शिक्षा और स्वास्थ्य पर एक ट्वीट तक नहीं करते थे लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति का केंद्र बना दिया। अब पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य की बात होने लगी है।

उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में अक्टूबर-नवंबर तक भी प्राइमरी स्कूलों में किताबें नहीं पहुंचती थी, जिसके कारण बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पाते थे और शिक्षकों को फोटोस्टेट किताबों से पढ़ाना पड़ता था। इस साल हमने 31 मार्च से पहले सभी स्कूलों में किताब पहुंचा दिया है। किताबों में कोई मिस प्रिंट न हो इसका भी ध्यान रखा गया है।

प्राइमरी स्कूलों में एडमिशन की संख्या बढ़ने पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की शिक्षा में सुधार करने के ईमानदार प्रयासों की बदौलत इस साल प्राइमरी स्कूलों में पिछले साल की तुलना में अभी तक 75000 एडमिशन बढ़े हैं। केवल नर्सरी में 13% एडमिशन बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरनतारन जिले में स्कूलों की हालत पहले बेहद खराब थी वहां भी प्राइमरी स्कूलों में एडमिशन की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा हमने बिल्डिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेल बना दिया है ताकि स्कूलों के रखरखाव और नए बिल्डिंग के लिए समय पर फंड पहुंच सके। इसके लिए साप्ताहिक मीटिंग का भी प्रावधान किया गया है। स्कूल रिपेयर के काम लिए भी यह तय किया गया है कि ज्यादातर मेंटेनेंस का काम गर्मियों की छुट्टी वाले महीने जून और जुलाई में हुआ करेंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि स्कूलों की हालत सुधारने के साथ-साथ हम प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर कर रहें हैं। इसके लिए 16000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और 13000 कच्चे शिक्षक जल्द ही पक्के किए जाएंगे। इससे संबंधित सारा मामला कोर्ट में हल कर लिया गया है। आने वाले कुछ महीनों में अब उन्हें भी नियमित शिक्षकों वाली सारी सुविधाएं और सैलरी मिलेगी।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि हमने जालंधर के कई स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ‘आप’ सरकार हमारी अपनी सरकार लगती है। यहां के लोगों से बात करने के बाद मैं पूरे भरोसे के साथ यह बताना चाहता हूं कि उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू की जीत पक्की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ ‘आप’ पंजाब के सचिव सनी आहलूवालिया और आप नेता मंगल सिंह बासी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आप’ सरकार सूबे के मज़दूरों के उत्थान के लिए कर रही कार्य, लागू कर रही जनहितैषी नीतियां : हरभजन सिंह ईटीओ आप’ सरकार सूबे के मज़दूरों के उत्थान के लिए कर रही कार्य, लागू कर रही जनहितैषी नीतियां : हरभजन सिंह ईटीओ
Next Article सुबह साढ़े 7 बजे खुले Punjab के सरकारी दफ्तर, CM मान भी पहुंचे, कहा- हर वर्ग को होगा फायदा सुबह साढ़े 7 बजे खुले Punjab के सरकारी दफ्तर, CM मान भी पहुंचे, कहा- हर वर्ग को होगा फायदा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?