रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट घोषित किए गए लोकसभा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने गुरु घर में माथा टेका। टिकट मिलने पर सुशील कुमार रिंकू ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम पंजाब सरदार भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक राष्ट्रीय महासचिव आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालूंगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं देकर उनका स्वागत किया। गुरु घर में माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी का काम पसंद आ रहा है। जिसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा की जीत पहले से भी बड़े अंतर से होगी।
इस अवसर पर स्थानीय मंत्री सरदार बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिम, रमन अरोड़ा विधायक जालंधर मध्य, हलका लोकसभा प्रभारी अश्वनी अग्रवाल, राजविंदर कौर सूबा सचिव, मंगल सिंह बस्सी चेयरमैन पंजाब एग्रो, जिला अध्यक्ष जालंधर शहर अमृत पाल सिंह, जिला स्टीवन क्लेयर अध्यक्ष जालंधर ग्रामीण, लक्की रंधावा सूबा उपाध्यक्ष यूथ विंग, मुहिन्दर भगत, सुरिंदर सिंह सोढ़ी विधानसभा प्रभारी जालंधर कैंट, दिनेश ढल्ल विधानसभा प्रभारी जालंधर उत्तर, गुरिंदर सिंह गिंदा जिला सचिव जालंधर शहरी, आतम प्रकाश सिंह बब्लू राज्य संयुक्त सचिव, हरचरण सिंह संधू राज्य संयुक्त सचिव, इंद्रवंश चड्ढा जिला व्यापार अध्यक्ष जालंधर, रिकी मनोचा सूबा उपाध्यक्ष व्यापार विंग, संजीव भगत जिला मीडिया प्रभारी, गुरनाम सिंह जिला उपाध्यक्ष एससी विंग, पार्टी स्तर के बी-स्तर के पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था.

