कपूरथला (गौरव मढ़िया)जाने-माने समाजसेवी एवं अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला के वर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट अनुज आनंद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बेहद प्रभावित होकर आज श्री रंजीत सिंह खोजावल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं।
जिला भाजपा महासचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा ने अधिवक्ता अनुज आनंद को भाजपा में शामिल कराने के लिए राजी करने में अहम भूमिका निभाई। एडवोकेट अनुज आनंद ने पार्टी आलाकमान और रणजीत सिंह खोजेवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह समाज और पार्टी की प्रगति के लिए ईमानदारी और लगन से काम करते रहेंगे।
इस मौके पर एस सी मोर्चा के ज़िला प्रधान रोशन सभरवाल, भुधीजीवी सेल के जिला संयोजक एडवोकेट रजत नंदा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह बैंस मजूद मौजूद रहे.

