जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) द्वारा जुलाई-अगस्त सेशन के लिए दिए जा रहे डिस्टेंस और ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश जल्द ही बंद हो रहे हैं। 20 से अधिक डिस्टेंस शिक्षा और 12 ऑनलाइन प्रोग्राम में पहले से ही शिक्षार्थियों ने दाखिला ले लिया है, यूनिवर्सिटी में हर दिन नए विद्यार्थियों की गहरी रुचि देखी जा रही है।
एलपीयू के डिस्टेंस शिक्षा मोड के माध्यम से, विद्यार्थी ग्रेजुएशन, प्रोस्ट ग्रेजुएशन, अंडर ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कार्यक्रमों में से मैनेजमेंट और कॉर्मस (एमबीए, बीबीए, एम.कॉम, बी.कॉम, डीबीए), कंप्यूटर एप्लीकेशन और आईटी (एमसीए, एमएससी आईटी, बीसीए, बीएससी आईटी, डीसीए), आर्ट एंड लाइब्रेरी साइंसेस: ( एम.ए. अर्थशास्त्र, एजुकेशन, अंग्रेज़ी, हिंदी, इतिहास, गणित, राजनीति विज्ञान, पंजाबी, समाजशास्त्र), बी.ए., एम.एल. आई.एस., बी.एल.आई.एस. और डी.एल.आई.एस. में से चुन सकते है।
एलपीयू का ऑनलाइन एजुकेशन मोड एमबीए, एमसीए, एम. एससी (गणित), एम.एससी. (अर्थशास्त्र), एम.कॉम., एम.ए. (अंग्रेज़ी, इतिहास, समाजशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस), बीबीए, बीसीए, बी.ए., डीबीए और डीसीए जैसे कार्यक्रमों में इंटरैक्टिव लर्निंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन कार्यक्रम, उद्योग जगत की बदलती माँगों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए विशेष विषय चुनने की सुविधा के साथ उपलब्ध हैं एमबीए में 12 करियर संबंधी क्षेत्रो में एक या दो विषयों के साथ उपलब्ध है जिनमें वह ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, फाइनेंस, मार्किंग, डेटा विज्ञान, ऑपरेशन मैनेजमेंट, इंटरनेश्नल बिजनेस, इंफ्रामेंशन टेक्नॉलोजी, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिकल, लॉजिस्टिक एंड सप्लाइ चेन मैनेजमेंट, अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन, और बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ शामिल हैं। इसी प्रकार, एमसीए कार्यक्रम में पाँच विषय- मशीन लर्निंग और एआई, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट और एआर/वीआर (गेम डेवलपमेंट) शामिल है, जो विद्यार्थियों को तकनीक-संचालित नौकरी बाजार के लिए तैयार करते हैं।
अकादमिक शिक्षा के अलावा, एलपीयू यह सुनिश्चित करता है कि छात्रों को एक ऐसा वातावरण मिले जिसमें वह खुद को निखार सके।इसमें कैंपस कार्यक्रमों, विभिन्न तरह की गतिविधियां और हाइब्रिड लर्निंग एक्सपीरियंस शामिल है। एलपीयू शानदार मान्यताएँ और रैंकिंग के साथ एक टॉप संस्थान के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। साथ ही एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन कार्यक्रमों को वर्ल्ड एजुकेशन सर्विसेज (डब्ल्यूईएस) द्वारा भी विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
एडमिशन संबंधी जानकारी के लिए, इच्छुक छात्र www.lpude.in (डिस्टेंस शिक्षा) या www.lpuonline.com (ऑनलाइन शिक्षा) पर जा सकते हैं, या हेल्पलाइन नंबर 01824-521350 / 01824-520001 पर संपर्क कर सकते हैं।

