अधिकारियों ने बडा गांव के खेत में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया
जालंधर, 19 नवंबर: पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के नेतृत्व में पूरा प्रशासन फील्ड में तैनात है और लगातार गांवों का दौरा कर किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और सब डिवीजनल मैजिस्ट्रेट अमनपाल सिंह ने रविवार को पद्दी जागीर, माहला, प्रतापपुरा सहित फिल्लौर सब डिवीजन के गांवों का दौरा करते किसानों को धान की पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक किया।

दोनों अधिकारियों के बडा गांव के दौरे दौरान एक खेत में आग लगी हुई थी, जिसे अधिकारियों ने मौके पर फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से बात की और उन्हें बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह फसल अवशेष को जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करें।

इसके अलावा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा गठित नोडल व क्लस्टर टीमों ने भी सब डिवीजन के गांवों का दौरा कर किसानों को इस बुरे रूझान को छोड़ने के लिए प्रेरित किया।


