* बिजनेस एक्सपर्ट्स ने नौकरी बाजार पर एआई और ऑटोमेशन के प्रभावों पर विचार साझा किए
* आशीष विद्यार्थी ने 11 भाषाओं में 350 से अधिक फिल्मों में काम करके एक शानदार करियर बनाने की अपनी यात्रा को साझा किया
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने सेशन, “बिज़कॉन्फ्लुएंस 2024: डिकोडिंग टुमॉरो बिजनेस डीएनए” का आयोजन किया। जिसमें बिजनेस के भविष्य को आकार देने में एआई, ऑटोमेशन और मानव क्रिएटिविटीके बारे में पता लगाने के लिए बिजनेस एक्सपर्ट, बिजनेस लीडर और छात्र इक्ट्ठे हुए।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता से मोटिवेशनल स्पीकर बने आशीष विद्यार्थी ने अपनी उपस्थिति और एक्सपिरियंस से सभी को प्रेरित किया। दिल्ली के लक्ष्मी नगर में साधारण शुरुआत से लेकर 11 भाषाओं में 350 से अधिक फिल्मों में शानदार करियर तक के अपने सफर को साझा करते हुए, उन्होंने छात्रों को लचीलापन और व्यक्तित्व को अपनाने की याद दिलाई। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आते हैं- मायने यह रखता है कि आप कहां जा रहे हैं, उन्होंने ने छात्रों को जीवन और व्यवसाय में अपने अनूठे रास्ते बनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने की मानसिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “सपने देखते रहो, भले ही आपके सपने एक बार टूट गए हों। मेरी पहली फिल्म रिलीज भी नहीं हुई, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। बाद में, मैंने कुछ शीर्ष फिल्मों में काम किया, जो दृढ़ता, अनुकूलनशीलता और तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के महत्व को दर्शाती है।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिजनेस एक्सपर्ट डॉ. संजीव साहनीएक इंडस्ट्री लीडर, गौरव घई एक करियर रणनीतिकार, संजय कथूरिया फाइनेस एक्सपर्ट, अर्नब नायक स्टार्टअप मेंटर, हर्षक सिन्हा मार्केटिंग विशेषज्ञ पैनल डिस्कशन का हिस्सा बने। उन्होंने जॉब मार्किट पर एआई और ऑटोमेशन के असर, उच्च मांग वाले कौशल विकसित करने के महत्व और व्यवसाय शुरू करने और उसे बढ़ाने के लिए पैक्टिकल सलाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। पैनलिस्टों ने छात्रों को क्रिएटिविटी और प्रॉबल्म साल्विंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ.रश्मि मित्तल ने एंटरप्रिन्योर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एलपीयू की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, “एलपीयू एक्सपेरिमेंटर ट्रेनिंग, इंडस्ट्रियल प्रोग्राम और बिज़कॉन्फ्लुएंस जैसे आयोजनों के माध्यम से विश्व स्तरीय बिजनेस प्रोफेशनल को बुलाते है, जो सलाह, संसाधन और स्टार्ट-अप के अवसर प्रदान करता है। विभिन्न विषयों में एकीकृत व्यवसाय के साथ, छात्रों ने पहले से ही कई क्रिएटिव बिजनेस शुरू किए है जिन्होंने एंटरप्रिन्योरशिप में सफलता हासिल की है।” प्रश्नोत्तर के दौरान छात्रों ने उद्योग और व्यापार जगत के नेताओं के साथ बातचीत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उनके बिजनेस और व्यक्तिगत विकास के लिए कार्रवाई योग्य जानकारी से अवगत करवाया।

