बलजीत सिंह चन्नी समाजसेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं। सभी काउंसिलर ने सर्वसम्मति से बलजीत सिंह चन्नी मेयर चुना। चुनाव सुबह 10 बजे जिला डीसी कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें 50 वॉर्ड के पार्षद के साथ साथ मोगा से विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और जिले के सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बलजीत चन्नी को 50 में से 42 पार्षदों ने समर्थन दिया। वे 67 वोट में जीतकर काउंसिलर बने थे। बलजीत सिंह चन्नी एक साधारण सिख परिवार से हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं। परिवार के गुजारे के लिए बलजीत सिंह जीटी रोड पर गाड़ियों की पेंटिंग का वर्कशॉप चलाते हैं। इसी के साथ वे पिछले 25 साल से समाजसेवा कर रहे हैं बलजीत सिंह के मेयर बनने से पूरे परिवार में खुशी के लहर है।

