करतारपुर 29 जून (जसवंत वर्मा ) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से ऋषि नगर करतारपुर में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में निशुलक मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों द्वारा 70 मरीजों की जांच की गई तथा दवाइयां मुफ्त दी गई। मैडम सुमन लता कल्हन ने मरीजों को फल भी बांटे। इस अवसर पर प्रधान विमल जैन, मैडम सुमन लता कल्हन, जस्सी चाहल, डॉ रोहित मामोत्रा, डॉ रियाज अहमद, डॉ सविता सोंधी, लव सोंधी, बलविंदर कुमार, अशोक मट्टू, भारत सोंधी, अश्विनी, गेरी सोंधी,पार्षद अमरजीत कौर, वाल्मीकि ब्रह्म मंडल के सदस्य, आपी चैरिटेबल अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था।

