करतारपुर (जसवंत वर्मा) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से मधुसूदन शर्मा कनाडा वालों के सहयोग से 169वा एस वीं पी मुफ्त मेडिकल कैंप अस्पताल परिसर में लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों द्वारा 49 मरीजो का आम बीमारियों का चेकअप, आंखों का चेकअप, बीपी शुगर का चेकअप, किया गया तथा दवाइयां निशुल्क दी गई। है मरीजों को फल भी बांटे गए।
इस अवसर पर मैडम सुमनलता कल्हन, विमल जैन,सतीश गुप्ता, बलप्रीत सिंह जस्सी चाहल, पार्षद अमरजीत कौर,पार्षद सतनाम कौर, पार्षद जसलीन कौर, सोढ़ी सिंह, सर्बजीत कौर, डॉ नीरज कुमार,डॉक्टर रोहित डोगरा, डॉ अमनदीप बाला, सुरेंद्र कुमार, मुक्त, कविता, हरप्रीत इत्यादि स्टाफ उपस्थित था।

