पंजाब के AAP मंत्री मोहिंदर भगत के पिता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में जालंधर में अपने घर में अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार शाम करीब 5 बजे बस्ती शेख श्मशानघाट में किया जाएगा। वहीं पंजाब सरकार ने आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
वे अकाली-भाजपा गठबंधन वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उनका जन्म 1 दिसंबर 1932 को सियालकोट (मौजूदा पाकिस्तान) में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद उनका परिवार जालंधर में आकर बस गया था। उनका स्पोर्ट्स गुड्स के निर्यात का कारोबार था।
उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। जालंधर वेस्ट की राजनीति में लंबे समय तक प्रमुख चेहरा रहे। उन्होंने 1997 में पहली बार चुनाव जीता था और विधानसभा पहुंचे। 2017 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।

