कपूरथला(गौरव मढ़िया )जिला योजना बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन मैडम ललित सकलानी को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों सदस्यों ने प्रदेश संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन के नेतृत्व में स्वागत किया और बदाई दी।
इस मौके पर गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि ललित सकलानी की पहचान एक मेहनती और ईमानदार छवि की है।आम आदमी पार्टी में कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं।उन्होंने कहा जिले के लाेगों के लिए यह गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि ललित सकलानी ने जिला प्रधान के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।
उन्होंने सदैव विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस मौके पर नवनियुक्त चेयरमैन ललित सकलानी ने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं,वह पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की बदौलत हैं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में ईमानदार एवं मेहनती पदाधिकारियों की कभी भी अनदेखी नहीं की जाती है।
उन्हें पार्टी सदैव सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि आज पंजाब में विपक्षी पार्टियां भी विकास के नाम पर राजनीति करने को मजबूर हो गई है।वह भी बिजली पानी और विकास की बात कर रही है।यह बदलाव आम आदमी पार्टी की वजह से है।
आप ने राजनीति को विकास के बिंदू पर केंद्रित कर दिया है।आप की सरकार ने वह काम किया जो कभी कोई सोच नहीं सकता था।उन्होंने कहा कि 75 साल में इसलिए किसी ने स्कूल और अस्पताल ठीक करने की नहीं सोचा
इस अवसर पर जिला सचिव प्रदीप पाल सिंह थिंद,जिला खजांची अशोक भाटिया,किसान विंग के जिला प्रधान कर्मजीत सिंह कोड़ा,व्यापर मंडल के जिला प्रधान कंवर इक़बाल सिंह,सीनियर नेता परमिंदर सिंह ढोट,कुलविंदर सिंह चाहल,रवि प्रकाश शर्मा,गुभेज सिंह औलख,गुरशरण सिंह अवतार सिंह थिंद,परमजीत सिंह,सुखदेव सिंह रिंकू,गुरप्रीत सिंह सोना,फुग्गा सिंह,जगदेव थापर,गुरदीप कौर,पूनम रानी,सुखी औजला,अमरजीत कौर,कुलवंत कौर औजला,यूथ अगु गौरव कंडा,करणवीर दीक्षित,मनिंदर सिंह,पियारा सिंह,जगजीत सिंह,शोशल मिडिया इंचार्ज विकास मोमी,कुलवंत औजला,एडवोकेट जगदीश लाल आनंद,हरजिंदर सिंह खालसा,प्रेम कुमार शर्मा,हरविंदर सिंह,संदीप शर्मा,वरिंदर सिंह,सुदेश शर्मा,मंजीत सिंह ,उर्मिला कुमारी,अनुप्रिया कुमारी हरसिमरन सिंह हैरी ने जिला योजना बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन को मुबारकबाद दी।

