जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों को गिनती जारी है। जिला प्रशासन द्वारा शहर के कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड स्टेट पटवार स्कूल और स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस में काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। काउंटिंग के देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. काउंटिंग सेंटर्स के आस-पास सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पैरामिलिट्री फोर्स और पंजाब पुलिस ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। शुरुआत बैलेट पेपर काउंटिंग से हुई है, जिसमें AAP पहले व कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है।
काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है
वहीं आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली को काउंटिंग सेंटर के बाहर रोका गया। उनके पास काउंटिंग एजेंट का कार्ड भी था। पुलिस व चुनाव आयोग की टीम ने उन्हों कहा कि विधायक होने के नाते वे अंदर नहीं जा सकते। जिसके बाद विधायक कोटली काउंटिंग सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा है कि वोटों की गिनती को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन या चुनाव आयोग के जरिए जारी आवश्यक पहचान पत्र के बिना किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

