करतारपुर (जसवंत वर्मा) भारतीय जनता पार्टी मंडल करतारपुर उसे समय और भी ज्यादा मजबूत हो गई जब आप नेता विपिन थापर आम आदमी पार्टी छोड़कर साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। भाजपा करतारपुर के इंचार्ज सेवा मुक्त एसएसपी हरविंदर सिंह डल्ली, जिला जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट कृष्ण शर्मा, मंडल प्रधान पवन ठाकुर ने विपिन थापर को भाजपा में शामिल करवाया।
इस अवसर पर विपिन थापा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रसन्न होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर हरविंदर सिंह डल्ली ने कहा कि विपिन थापर एवं साथियों को भाजपा में बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल प्रधान शैली महाजन, दिनेश कुमार ताऊ, टिंकू नंदरा, अमन शर्मा, गोरा, बूटा, महेंद्रपाल, इत्यादि बड़ी गिनती में गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

