By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नीट का दोबारा एग्जाम कराने की मांग की
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नीट का दोबारा एग्जाम कराने की मांग की
JalandharPolitics

आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नीट का दोबारा एग्जाम कराने की मांग की

Talk Hindustan
Last updated: 2024/06/19 at 10:09 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नीट का दोबारा एग्जाम कराने की मांग की
SHARE

अगर नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में भी धांधली और भ्रष्टाचार होने लगे तो देश में कोई भी अच्छा डॉक्टर नहीं बन पाएगा – कुलदीप सिंह धालीवाल* 

भाजपा शासित राज्यों में पिछले 7 साल में 70 पेपर लीक हुए हैं जिसके कारण डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ – हरचंद सिंह बरसट 

19 जून 2024 : नीट की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी पंजाब ने जालंधर में में जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।  आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दोबारा एग्जाम कराने की मांग की।  इस मौके पर ‘आप’ के पदाधिकारियों ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली देशद्रोह से कम अपराध नहीं है। प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। इससे 24 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में दो स्तरों पर धांधली हुई है। पहले बिहार और गुजरात में पेपर लीक कर 50-70 लाख में बेचे गए। इसके बाद एनटीए ने कुछ छात्रों को गलत तरीके से ग्रेस मार्क दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का पेपर लीक से पुराना संबंध है। भाजपा शासित राज्यों में पिछले 7 साल में 70 बार पेपर लीक हुए हैं। यह बहुत बड़ा मामला है। इनका मास्टर कोई बड़ा आदमी है। लिहाजा, इस मामले को सीधे सुप्रीम कोर्ट को देखना चाहिए।

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भारतीय डॉक्टर्स पूरी दुनिया में जाने जाते है। कहा जाता है कि हमारे देश के डॉक्टर्स बड़े बुद्धिमान होते हैं। क्योंकि हमारे देश में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाले बच्चों को मेरिट के आधार पर चुना जाता है। देश भर से अच्छे से अच्छे बच्चे इन मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। इसके लिए एक ऐसी व्यवस्था मौजूद है जो इन मेडिकल डॉक्टर्स की अच्छी पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए काम कर रही है। अगर आप इस व्यवस्था में ही भ्रष्टाचार ले आओगे तो भविष्य में इस देश में कभी कोई अच्छा डॉक्टर नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि जिस देश में बच्चों के सपनों और भविष्य को धंधा बना दिया जाए, वह देशद्रोह से कम नहीं हो सकता है।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो संस्थाओं को और मजबूत करना होगा। इस तरह से संस्थाओं को तोड़ने से देश आगे नहीं बढ़ सकता है। आज एक मध्यम वर्गीय, किसान और गांव से आने वाले बच्चों के पास एक ही रास्ता होता है कि वह किसी तरह से अच्छी पढ़ाई कर इस परीक्षा को पास कर ले, तो उसका भविष्य सुधर जाएगा। लेकिन अगर ये पेपर बिकने लगे और इनमें भी भ्रष्टाचार घुस गया, तो उसकी उम्मीद और सपने खत्म हो जाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, आप पंजाब के उपाध्यक्ष और खन्ना से विधायक तरनप्रीत सिंह सोंढ, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, शरणपाल सिंह मक्कड़(चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड) विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू , विधायक अशोक पप्पी पराशर, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, हरदीप सिंह मुंडियां, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, अमन बग्गा और पंजाब के विभिन्न इलाकों से आप नेता और हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Next Article कांग्रेस पार्टी के इस महिला नेत्री को दी विधानसभा उपचुनाव की टिकट कांग्रेस पार्टी के इस महिला नेत्री को दी विधानसभा उपचुनाव की टिकट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?