जालंधर में हो रहे एमपी बाय इलेक्शन के मद्देनजर जहां एक तरफ कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है
कल ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को आम आदमी पार्टी ने आज अपना जालंधर से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है
आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक शुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया है। रिंकू अच्छी छवि और साफ आचरण के नेता हैं और जालंधर में लोगों के बीच उनकी काफी मजबूत पकड़ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर शुशील कुमार रिंकू के नाम का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा,”जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू जी की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई.
बता दें कि सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गयी थी। इस सीट के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। नतीजे 13 मई को आएंगे। 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
शुशील कुमार रिंकू ने 2017 में जालंधर पश्चिमी से पहली बार चुनाव लड़ा था। अपने प्रतिद्वंद्वी को 17334 वोटों से हराकर वे विधानसभा पहुँचे थे।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे।


