जालंधर से बड़ी खबर है। थाना लांबडा के अधीन आते गांव अठौला में ट्रैक्टर पर जा रहे किसान को अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। गोलिया लगने से घायल हुए गुरमेल सिंह (25) को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।जानकारी मुताबिक युवक का किसी के साथ प्रापर्टी विवाद चल रहा था। उसी रंजिश के चलते कुछ युवको ने युवक पर उस समय गोलियां चला दीं, जब वह गांव में ही ट्रैक्टर पर जा रहा था ।
जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसका ऑपरेशन हो
रहा है। युवक को दो गोलियां लगी हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए है तथा घटना को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

