करतारपुर 22 दिसंबर( जसवंत वर्मा ) श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति करतारपुर की ओर से अमर शहीद बाबा मोतीराम मेहरा, माता गुजरी जी तथा चारो साहबजादो की शहादत को समर्पित गर्म दूध का लंगर बारादरी बाजार करतारपुर में लगाया गया। शाम 4:00 बजे लंगर की शुरुआत हुई जो की देर रात तक चलती रही।
इस अवसर पर किट्टू वालिया, बच्चन सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, रबल वालिया, सुन्नी पंडित, मनु पंडित, रामजी दास आनंद, राजू आनंद, हनी भारद्वाज, भावेश गौड़, प्रथम गौड़, गोपाल, सनी कपूर, गोपी कपूर, बबलू कपूर, रिशु बाहरी, लवली बस्सी, प्रदीप गौड़, इत्यादि ने बड़ी श्रद्धापूर्वक लोगों को गर्म दूध का लंगर छकाया ।

