करतारपुर 13 जुलाई( जसवंत वर्मा ) हरे कृष्ण मंदिर पक्का बाग करतारपुर में हरे कृष्ण प्रचार समिति के सदस्यों की मीटिंग की गई। इस मीटिंग में जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। मीटिंग में सहमति बनी कि हरे कृष्ण मंदिर पक्का बाग करतारपुर में पिछले सालों की तरह जन्माष्टमी महोत्सव 16 अगस्त को बड़े स्तर पर और बहुत धूम धाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की गई।
इस महोत्सव में हरिनाम संकीर्तन, छप्पन भोग, बच्चों द्वारा नाटक, कृष्ण कथा, महा आरती, प्रसादम, हांडी फोड़ कार्यक्रम मुख्य अंग होंगे।10 अगस्त को महा हरिनाम निकला जाएगा जिसमें बड़ी गिनती में भक्तगण शामिल होंगे और कीर्तन और नृत्य करते हुए करतारपुर के बाजारों से निकलेंगे। इस अवसर पर परम आदरणीय भरत हर्षिकेश प्रभु जी, दयानिधि दास, अमल पुराण प्रभु, परम करुणा प्रभु, अक्षय प्रभु, पुनीत, पारुष, राजू प्रभु, सुदर्शन प्रभु,बलबीर प्रभु, सुनील, योगेश प्रभु, सचिन, कृष, हैरी, वंश, आदि शामिल रहे।

