करतारपुर, 14 फरवरी (जसवंत वर्मा) महाशिवरात्रि का महा उत्सव करतारपुर में बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में शिव मंदिर कमेटी द्वारा बाजार पांधेंया में स्थित शिव मंदिर से शिव भक्तों व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग के साथ चैयरमेन सुखदयाल लहर व प्रधान दीपक दीपा की देखरेख में भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक किया गया । सुंदर रथ पर सुशोभित भगवान भोलेनाथ जी की मूर्ति अपने आप में बहुत ही आकर्षण का केंद्र रही। सर्वप्रथम मंदिर प्रांगण में मुख्य यजमान चेयरमैन सुखदयाल लहर परिवार, हर्ष हांडा परिवार, रमेश कुमार , नरेश अग्रवाल परिवार द्वारा पूजा-अर्चना करवाई गई।
इस मौके पर शहर के गणमान्य ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का हर हर महादेव के जयकारों के साथ शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भगवान शिव शंकर जी के जीवन पर आधारित बहुत ही सुंदर झांकियां सजाई गई थी जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रही ।मंदिर श्री रघुनाथ जी प्रबंधक कमेटी, श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर, रामा कृष्णा मंदिर ,श्री नीलकंठ युवा बीग्रेड, पंजाब वाल्मीकि महासभा संगठन व कई संस्थाओं द्वारा प्रधान दीपक कुमार दीपा ,चेयरमैन सुखदेव लहर को चुनरी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । सुंदर रथ पर सुशोभित भगवान भोलेनाथ जी के आगे श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर माथा टेका| इस अवसर पर विधायक बलकार सिंह व पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया प्रबंधक कमेटी ने उनको माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित किया |करतारपुर में जगह-जगह विभिन्न बाजारों शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए ।
भगवान भोलेनाथ जी के भजनों पर शिव भगत झूमते नाचते हुए नजर आए। लंगर लगाने वालों को प्रधान दीपक दीपा द्वारा व प्रबंधक कमेटी के साथ चुनरी देकर सम्मानित किया। पूरा शहर हर-हर महादेव जय जय शंकर के जयकारों से गुंजायमान हो गया ।संकीर्तन मंडलियों ने संकीर्तन किया है । भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे, सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में, भोले शंकर की चली है बारात शिव भक्त झूम रहे भजन पर श्रद्धालु झूम उठे । पूरा शहर भगवान भोलेनाथ जी के रंग में रंग गया।
इस मौके पर प्रधान दीपक दीपा, चेयरमैन सुखदयाल लहर ,रामकिशन काला, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा ,अश्विनी शर्मा ,भारत भूषण शर्मा ,चिंत राम, सजीवन शर्मा,सुरेंद्र कुमार ,पारस कश्यप , दर्शन लाल शर्मा,सतनाम लहर ,संजीव भल्ला, ,सोढी लैहर, धीरज सक्सेना, राजकुमार अरोड़ा, दीपक शर्मा, अनिल शर्मा , संयम, सक्षम, उज्जवल,रजनीश बांका, रमन सभरवाल, राम शर्मा ,पंडित राजकुमार कौशल ,श्री कृष्ण वासिल, मास्टर अमरीक सिंह ,हरपाल सिंह, निशांत वर्मा, मठारू,कार्तिक लहर ,सुमित कुमार , वनमाली कांत शर्मा, जसवंत कुमार, नरेंद्र पाल ,विकास बजाज ,प्रणव बजाज , ओनम शर्मा, मनु ऐरी, नीरज सूरी, श्री ब्राह्मण सभा यूथ विंग के चैयरमेन राजन शर्मा, राजेश बब्बू , पंडित अवध शर्मा , सीनियर आप नेता वरुण बाबा ,जसविंदर बबला, मनु छावड़ा, नितिन अग्रवाल, सनी छाबड़ा, भरत शर्मा हेमू, हरमन सिंह, बनी गुप्ता, लकी अटवाल , पार्षद प्रिंस अरोड़ा, पार्षद ज्योति अरोड़ा , गोपाल सूद, प्रदीप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, जतिन शर्मा , गगन छाबड़ा,
हीरा छाबड़ा, बालकिशन भोला,बॉबी छाबड़ा, पंकज कल्याण ,प्रवीण भल्ला, मोहित काली, नवीन नीना, पवन मरवाहा, बचन सिंह , शिव कुमार शर्मा, मंगल पदम ,राकेश आनंद, नरेंद्र आनंद , मास्टर अमृत शर्मा, सुनील कुमार बबलू धीमान, चरणजीत सिंह , गगन पुरेवाल, आशु बावा, राजू बाबा,अनिल शर्मा बलराम गुप्ता, राजेंद्र कालिया, सतनाम लहर, मनु ऐरी, संजय अग्रवाल, अशोक बिट्टू ,नाथी सनौत्रा, राजीव शर्मा ढोल मास्टर ,अजय सक्सेना ,विनोद जसरा , राहुल शर्मा ,साहिल भारद्वाज, विकास गुप्ता ,सौरभ गुप्ता अनिल सिंगला ,रोहित गुप्ता , रेवतराज शर्मा ,कृष्णा भनोट, संजीव कुमार राजू , बचन सिंह, किट्टू वालिया, रमेश अग्रवाल ,एडवोकेट संदीप शर्मा , पवन मारवाहा, रामजी दास सहित बहुत शिव भगत शोभायात्रा में मौजूद थे।

