करतारपुर 15 जून (जसवंत वर्मा )आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से150वा एसवीपी मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप गांव फरीदपुर जिला जालंधर के श्री गुरु रविदास मंदिर में लगाया गया। कैंप में डॉक्टरो ने 80 मरीजों की जांच की तथा दवाइयां निशुल्क दी गई। इस अवसर पर मरीजों को फल भी बांटे गए।इस अवसर पर सरपंच कमलजीत, मैडम सुमन लता, प्रधान विमल जैन, डॉ रोहित मामोत्रा, डॉ आर्षप्रीत कौर, सरबजीत कौर, मुक्त, दनवीर, सुमन, रमन,दलविंदर सतनाम, इत्यादि उपस्थित थे।

