By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: 42वां इंडियन ऑयल हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > 42वां इंडियन ऑयल हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से
Jalandhar

42वां इंडियन ऑयल हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से

Talk Hindustan
Last updated: 2025/10/22 at 7:20 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
42वां इंडियन ऑयल हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से
SHARE

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, उप-कप्तान हार्दिक सिंह और कई अन्य वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे*

जालंधर, 22 अक्टूबर : देश का प्रतिष्ठित 42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट आज (23 अक्टूबर) से स्थानीय ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बर्लटन पार्क में शुरू हो रहा है ।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल, आई.ए.एस., डिप्टी कमिश्नर, जालंधर,  जो सुरजीत हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर द्वारा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन स्वर्गीय सरदार सुरजीत सिंह रंधावा के नाम को जीवित रखने के लिए हर साल किया जाता है, जो 7 जनवरी 1984 को जालंधर के पास एक दुखद कार दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे थे।

भारतीय टीम के कप्तान ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह, उप-कप्तान ओलंपियन हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह,  जर्मन प्रीत सिंह और कई अन्य वर्तमान और पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी इस 10 दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

पिछले 36 वर्षों की तरह, इस वर्ष भी एशिया की सबसे बड़ी और अग्रणी महारत्न ऑयल कंपनी ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ टूर्नामेंट की मुख्य प्रायोजक होगी, जबकि अमेरिका का गाखल ग्रुप, ए.जी.आई. इंफ्रा, सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पालटैक्स परमेश्वरी सिल्क मिल्स, लुधियाना और अल्फा हॉकी सह-प्रायोजक होंगे ।

उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट कमेटी को बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमियों के आने की उम्मीद है क्योंकि इस साल भी हॉकी मैच देखने आने वाले दर्शकों और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों/अधिकारियों को फाइनल वाले दिन पुरस्कार के रूप में लाटरी द्वारा ऑल्टो कार, फ्रिज और एल.सी.डी. दिए जाएंगे। ऑल्टो कार यू.एस.ए. के एन.आर.आई. सतनाम सिंह ‘सत्ता भलवान’ द्वारा प्रायोजित की गई है।

सोसाइटी के सी.ई.ओ., इकबाल सिंह संधू ने कहा कि टूर्नामेंट का 42वां संस्करण ‘लीग-कम-नॉकआउट’ आधार पर खेला जाएगा और टीमों को 4 पूलों में बांटा गया है । पिछले साल की चैंपियन इंडियन ऑयल मुंबई, इंडियन नेवी मुंबई और आर.सी. एफ. कपूरथला को पूल-‘ए’ में, भूतपूर्व विजेता पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली, पंजाब पुलिस और इंडियन एयर फोर्स दिल्ली को पूल-‘बी’ में, पिछले साल की उप-विजेता भारत पेट्रोलियम मुंबई, बी.एस.एफ. जालंधर और सी.ए.जी. दिल्ली को पूल-‘सी’ में जबकि इंडियन रेलवे दिल्ली,आर्मी-इलेवन दिल्ली और सी.आर.पी.एफ.दिल्ली को पूल-‘डी’ में रखा गया है। हर पूल की शीर्ष 2 टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी ।

 

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होंगे । टीमों के रहने सहने, परिवहन, सुरक्षा,  चिकित्सा आदि जैसे सभी प्रकार के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं । हॉकी का खेल देखने आने वाले दर्शकों से कोई गेट एंट्री फीस नहीं ली जाएगी।

संधू ने आगे बताया कि टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के क्रमशः 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को पी.टी.सी. न्यूज़ और पी.टी.सी. गोल्ड चैनलों पर सीधे प्रसारण किया जायेगा । ऑल इंडिया रेडियो, जालंधर भी फाइनल मैच की ‘बॉल-टू-बॉल’ लाइव कमेंट्री का प्रसारण करेगा । टूर्नामेंट के फाइनल वाले दिन एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जहां पंजाबी लोक गायक गुलाब सिद्धू दर्शकों के मनोरंजन के लिए 1 नवंबर को शाम 5:00 बजे से फाइनल मैच शुरू होने से पहले अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे।

राज्यसभा सदस्य और एल.पी.यू. के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक मित्तल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे, इंडियन ऑयल के सी.जी.एम. (ओपीएस) श्री यशपाल कांत सम्मानित अतिथि होंगे और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष व ‘आप’ हलका इंचार्ज,  जालंधर केंद्रीय श्री नितिन कोहली उद्घाटन समारोह के दौरान विशेष अतिथि होंगे।

कल के मैच:

  1. आर्मी-इलेवन दिल्ली बनाम सी.आर.पी.एफ. दिल्ली,शाम 4:30 बजे।

2.     पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली बनाम पंजाब पुलिस, शाम 6:00 बजे

TAGGED: administration, Sports
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article करतारपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट करने वाले 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार करतारपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट करने वाले 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार
Next Article प्राचीन शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा पर छप्पन भोग लगाए प्राचीन शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा पर छप्पन भोग लगाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?