By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: ‘फरिश्ते’ योजना तहत इलाज के लिए जालंधर जिले में 41 अस्पताल सूचीबद्ध
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > ‘फरिश्ते’ योजना तहत इलाज के लिए जालंधर जिले में 41 अस्पताल सूचीबद्ध
Jalandhar

‘फरिश्ते’ योजना तहत इलाज के लिए जालंधर जिले में 41 अस्पताल सूचीबद्ध

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/05 at 10:06 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
‘फरिश्ते’ योजना तहत इलाज के लिए जालंधर जिले में 41 अस्पताल सूचीबद्ध
SHARE

15 सरकारी और 25 निजी अस्पतालों घायलों के मुफ्त इलाज के लिए
इनपैनल्ड

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर 2000 रुपये की राशि दी जाएगी

जालंधर, 5 फरवरी : सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की कीमती जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘फ़रिश्ते’ योजना के तहत दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए जालंधर जिले में 41 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है।इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गोल्डन आर’ का प्रयोग कर दुर्घटना पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों सहित सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि उनकी कीमती जान बचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है, इस दौरान यदि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार मिल जाए तो उसकी जान बच जाती है।

श्री सारंगल ने कहा कि इस योजना के तहत जिले में 15 सरकारी, 25 निजी अस्पताल और एक मैडीकल कालेज सहित कुल 41 अस्पताल सूचीबद्ध किए गए है।उन्होंने आगे बताया कि सरकार के साथ रजिस्टर्ड अस्पताल, जो दुर्घटना पीड़ितों का इलाज करेंगे, उन्हें पैकेज दरों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए 52 पैकेजों की पहचान की है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को भी सरकार की ओर से 2000 रुपये तक की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभ पाने के लिए पुलिस को सूचना देना अनिवार्य है।

सूचीबद्ध अस्पतालों के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी मैडीकल कमिश्नर ज्योति शर्मा ने बताया कि इनमें जिला अस्पताल जालंधर, एस.डी.एच. फिल्लौर, एस.डी.एच. नकोदर, सी.एच.सी आदमपुर, सी.एच.सी अपरा, सी.एच.सी. बडापिंड, सी.एच.सी काला बकरा, सी.एस.सी. लोहियां खास, सी.एस.सी. शंकर, सी.एस.सी. शाहकोट, सी.एस.सी. पी.ए.पी., सी.एस.सी. बुंडाला, सी.एस.सी. नूरमहल, सी.एस.सी. करतारपुर, यू.सी.एस.सी. बस्ती गुजां, पिम्स, मान मैडीसिटी अस्पताल, अरमान अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल,, ग्लोबल अस्पताल, न्यू रूबी अस्पताल, एच.पी. ऑर्थोकेयर, टैगोर अस्पताल, इनोसेंट हार्ट, शरणजीत अस्पताल, कपूर बोन एंड चिल्ड्रेन अस्पताल,, कमल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल,, शमशेर ऑन्कोलाजी, डांग अस्पताल,, जे.ए.पी.अस्पताल, डीएमसी अस्पताल एंड ट्रामा सैंटर, कमल अस्पताल, नकोदर, गंगा ऑर्थोकेयर, दोआबा अस्पताल,, ऑर्थोनोवा ज्वाइंट एंड ट्रॉमा अस्पताल,, अमर अस्पताल,, श्रीमती सवित्री मेमोरियल मिगलानी अस्पताल, मक्कड अस्पताल, अरमान अस्पताल टांडा रोड, रतन अस्पताल, एंड सैंटर अस्पताल, एंड मैटरनिटी होम शामिल है।

TAGGED: Educational, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए: बलकार सिंह पंजाब सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए: बलकार सिंह
Next Article ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਨੇ OECC ielts ਸੈਂਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸੀਲ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਨੇ OECC ielts ਸੈਂਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸੀਲ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?