करतारपुर 5 नवंबर (जसवंत वर्मा ) सूरियां मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल की एक बैठक प्रधान नीरज सूरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें इस वर्ष भी श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन कराने संबंधी विचार विमर्श किया गया ।
जिसमें सर्वसम्मति से 40 वां हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन 6 और 7 दिसंबर को करवाने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रसिद्ध महानुभाव प्रभु का गुणगान करने हेतु करतारपुर पहुंचेंगे। इस अवसर पर संजीव भनोट, अनिल शर्मा, प्रमोद कुमार, नवदीप चोपड़ा, दीपक शर्मा, पवन ठाकुर, अनहद पुरी, कौशलेंद्र ऐरी,फुल, विक्रम विक्की, मनु भनोट, राकेश केशा, शाम शर्मा, निखिल कुमार , शोभित कुमार, रोहित कुमार शर्मा इत्यादि मौजूद थे।

