करतारपुर 13 जुलाई (जसवंत वर्मा ) सावन महीने में माता चिंतपूर्णी के मेले के उपलक्ष में एनआरआई भाइयों, सभी दयालपुर, मुरार निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी लंगर कमेटी दयालपुर, मुरार की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31वां वार्षिक लंगर 28 जुलाई से 1 अगस्त तक लगाया जाएगा। इस संबंध में प्रधान संजीव शर्मा, कमेटी मेंबरसोनू दयालपुर, अश्विनी सेठ लाडी, जीवन कुमार,मनोज कुमार, इत्यादि ने बताया यह लंगर बॉम्बे पिकनिक स्पॉट के पास, जैन हवेली के निकट, पिपला वाला ढाबे के निकट लगाया जाएगा।
इसी संबंध में गांव दयालपुर में शोभायात्रा 26 जुलाई को निकाली जाएगी। सभी कमेटी मेंबरों ने कहां के चिंतपुरनी माता के जाने वाले श्रद्धालु उक्त स्थान पर लंगर जरूर छक कर जाये।

