करतारपुर 4 मार्च (जसवंत वर्मा ) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से आंखों का एवं जनरल मेडिकल कैंप गांव मेहमदपुर मे डेरा स्वामी रामशरण पुरी जी महाराज की 49वी बरसी के उपलक्ष में लगाया गया। इस मेडिकल कैंप में डॉक्टरों द्वारा 284 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 43 मरीजो के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। सभी मरीजों को दवाइयां निशुल्क दी गई। इस अवसर पर मैडम सुमन लता कल्हन, सतीश गुप्ता,डॉक्टर नीरज कुमार, डॉ भव्या, डॉ रोहित डोगरा, सोढ़ी सिंह, सर्बजीत कौर, सुरेंद्र कुमार, पंकज, विक्की,कणवीर, मुख्य सेवादार गुरु चरण सिंह, त्रिलोचन सिंह, अमर सिंह, करणवीर सिंह, हरजीत सिंह, जसविंदर कौर, तरसेम कौर, हीरा सिंह, प्रवीण,हरप्रीत, रमन शर्मा, इंद्रजीत कौर, मुक्त इत्यादि उपस्थित थे।

