करतारपुर 2 मार्च (जसवंत वर्मा) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर में सोलवा वार्षिक प्रोग्राम “यादें” बड़ी धूमधाम से करवाया गया। इस समागम में करतारपुर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम पेश किया गया। इस अवसर पर प्रधान विमल जैन, मैडम सुमन लता कल्हण, योगेश सूरी, सतीश गुप्ता, बलप्रीत सिंह जस्सी चाहल, सुरेंद्र अग्रवाल, नीना वर्मा, विनोद वर्मा, दिलीप सिंह मुल्तानी, सुखवंत राय, गुरदीप सिंह काहलो, राजेंद्र सिंह पूर्व एसएसपी, विधायक बलकार सिंह की पत्नी मैडम हरप्रीत कौर, जस्सी भुल्लर, डॉ पंकज पाल, डॉक्टर मोहित भारद्वाज, डॉ नीरज कुमार, डॉ पंकज मल्हन, राजकुमार अरोड़ा, नाथी सनोत्रा, अशोक बिट्टू, जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों, कर्मपाल सिंह ढिल्लों, मनजीत जैन इत्यादि बड़ी गिनती में गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

