अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने शुक्रवार को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के सीमांत गांव हरुवाल में खेत में दबाकर रखी 15 किलो हेरोइन बरामद की। यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी। इस मामले में सात तस्करों को गिरफ्तार कर सात लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। सीआई के इंस्पेक्टर इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तस्करी का नेटवर्क जेल से चल रहा था।
स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने भारत-पाक सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक के थानाक्षेत्र के गांव हरुवाल निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, रणजोध सिंह और नरिंदर सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, जीरा (फिरोजपुर) निवासी जसपाल सिंह, राजविंदर कौर, राम सिंह, राजदीप सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीआई के इंस्पेक्टर इंद्रबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने भारत-पाक सीमा स्थित अंतररराष्ट्रीय सरहद के साथ सटे गांव हरुवाल के खेतों में चेकिंग दौरान खेत में दबाकर रखी 15 पैकेट में 15 किलो हेरोइन बरामद की है।
दो दिन पहले ड्रोन से आई खेप
आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के तार पाकिस्तान के तस्करों के साथ जुड़े हैं

