By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शुरू; 904 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शुरू; 904 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
IndiaJalandharPoliticsPunjab

सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शुरू; 904 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Talk Hindustan
Last updated: 2024/06/01 at 9:02 AM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शुरू; 904 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
SHARE
लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने जालंधर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। सिंह ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें। मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो। हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर सके।”
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है…मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आइए मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं।
पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्नी के साथ मतदान किया।भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने अमृतसर में वोट डाला। उन्होंने लोगों से विकास के लिए वोट देने का आग्रह किया।AAP सांसद राघव चड्ढा ने लोकसभा के सातवें चरण के लिए आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत साहिबजादा अजीत सिंह नगर लखनौर में मतदान केंद्र पर मतदान किया।  मोहाली से AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है। आज अंतिम चरण का मतदान है। आज देशवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी। हमारे देश का लोकतंत्र कितना मजबूत होगा ये आज वोट की ताकत से देश की जनता तय करेगी। वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को दिया गया। मैं आज विनती करता हूं कि वोट जरूर डालें।
पंजाब की सभी लोकसभा  सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। पंजाब में इस बार प्रमुख रूप से चार दलों के 52 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, लेकिन कई सीटों पर बहुकोणीय होने के चलते मुकाबला रोचक बना हुआ है।मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश में 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 5694 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इस बार 1,076 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 165 पिंक बूथ, 115 ग्रीन बूथ, 99 यंग बूथ और दिव्यांगों के लिए 101 बूथ तैयार किए गए हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। चुनाव अधिकारियों और ऑब्जर्वरों की ओर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए पोलिंग स्टेशनों की 100 फीसदी लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।
कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर की अपने गारंटियों के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। आम आदमी पार्टी अपने दो साल के कार्यों को लोगों के बीच ले जाकर ये चुनाव लड़ रही है। पंजाब भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के सहारे हैं। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल का क्षेत्रीय पार्टी होने के नाम पर लोगों का समर्थन मांग रही है। इस बार चुनाव में सभी दलों की अपने कद्दावर नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसमें पूर्व सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद, विधायक व कलाकार तक शामिल है।
TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जालंधर लोक सभा हलके के लिए कल होगा मतदान, 1951 पोलिंग बूथों के लिए पार्टियाँ रवाना, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 16.54 लाख मतदाता डालेंगे वोट जालंधर लोक सभा हलके के लिए कल होगा मतदान, 1951 पोलिंग बूथों के लिए पार्टियाँ रवाना, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 16.54 लाख मतदाता डालेंगे वोट
Next Article रथ यात्रा के उपलक्ष्य मे इस्कओन द्वारा बड़ी धूम धाम से निकाली गई, 21वी संध्या फेरी रथ यात्रा के उपलक्ष्य मे इस्कओन द्वारा बड़ी धूम धाम से निकाली गई, 21वी संध्या फेरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?