By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पीएम मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस को मिला ईमेल, 500 करोड़ देने की मांग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > पीएम मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस को मिला ईमेल, 500 करोड़ देने की मांग
IndiaDelhi

पीएम मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस को मिला ईमेल, 500 करोड़ देने की मांग

Talk Hindustan
Last updated: 2023/10/07 at 1:43 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
पीएम मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस को मिला ईमेल, 500 करोड़ देने की मांग
SHARE

मुंबई पुलिस को एक दहशत भरा मेल भेजा गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह वही स्टेडियम है जहां क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन किया गया है। धमकी भरे इस मेल में सरकार से 500 करोड़ रुपये और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ने की भी मांग की गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि घटना को अंजाम देने के लिए लोगों को भेज दिया गया है।

वर्तमान समय में बिश्नोई को दिल्ली के मंडोली जेल में रखा गया है। पुलिस के अनुसार धमकी भरा यह मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी को भेजा गया था और एजेंसी ने इस मेल के बारे में मुंबई पुलिस को बताया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एनआईए से हमें इस मेल के बारे में पता चला, जिसके बाद अन्य एजेंसियों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। एनआईए को जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया था, हमने उसके बारे में भी पता कर लिया है। मेल यूरोप से भेजा गया है।’

उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की शरारत है, उन्होंने उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वर्ल्ड कप के सभी मैचों के लिए भी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम करने का आश्वासन भी दिया है

एनआईए को भेजे गए मेल में कहा गया, ‘अगर सरकार हमें 500 करोड़ रुपये देने और लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में असमर्थ रही तो हम नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में सबकुछ बिकता है, इसलिए हम भी कुछ लेकर आए हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना सुरक्षित हैं, हमसे आप सुरक्षित नहीं रह सकते। अगर आप बात करना चाहते हैं तो इस मेल पर कर सकेत हैं।’वर्ल्ड कप मैचों में हमला करने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article थाने में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, मामला था 80,000  हज़ार की रिश्वत मांगने का थाने में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, मामला था 80,000 हज़ार की रिश्वत मांगने का
Next Article इजरायल पर हमला… गाजा से इजरायल पर दागे गए रॉकेट, सीमावर्ती शहरों में घुसे आतंकी, एक और फ्रंट पर युद्ध का आगाज इजरायल पर हमला… गाजा से इजरायल पर दागे गए रॉकेट, सीमावर्ती शहरों में घुसे आतंकी, एक और फ्रंट पर युद्ध का आगाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?