सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फ्लाइट में सीट को लेकर यात्रियों में लात घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं।यह वीडियो बैंकॉक से कोलकाता आ रही थाई एयरवेज की एक फ्लाइट का है। वीडियो में साफ दिख रहा है
कि एक यात्री दूसरे यात्री से सीट को लेकर झगड़ता है तो दोनों में कहासुनी बढ़ जाती है, जिसके बाद दोनों हाथापाई पर उतर जाते हैं। मामला 26 दिसंबर का है। इस दौरान जमकर हाथ चले और गाली गलौज भी, बाद में विमान कोलकाता लैंड कर गया और मामले को अथॉरिटी को रिपोर्ट भी किया गया।

जो वीडियो सामने आया है उसमे एक व्यक्ति कहता है शांति से बैठ, जबकि दूसरा कहता है कि हाथ नीच कर। महज कुछ ही सेकेंड के बीच दोनों लोगों के बीच बहस मारपीट में बदल जाती है। एक यात्री दूसरे को थप्पड़ जड़ देता है। फिर वहअपना चश्मा उतारकर मारने लग जाता है,

जबकि उसके दोस्त भी मिलकर दूसरे व्यक्ति को मारने लगते हैं। दूसरा व्यक्ति अपने आपको बचाता नजर आता है। हालांकि बाद में फ्लाइट अटेंडेंट इन लोगों को अलग करता है।

