विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय फिसल (वेर ऑफ) गया। विमान में छह यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डीजीसीए ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी- डीबीएल
मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय भारी बारिश हो रही थी जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर दृश्यता 700 मीटर ही थी. मौके पर बचाव कार्य जारी है.

