अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेना अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है. वहीं, दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है. घटना पर प्रेस रिलीज सामने आया है

जिसमें बताया गया कि, तवांग के पास अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसके बाद आनन-फानन में दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है. प्रेस रिलीज में कहा गया कि, अभी दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है. इस पर जांच की जाएगी और क्रैश का असल कारण जाना जाएगा

