अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई। हादसा सिमथान-कोकेरनाग रोड पर हुआ जहां एक वाहन के खाई में गिर जाने से पांच बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक के नियंत्रण खो जाने से ये हादसा हुआ। गाड़ी में सवार सभी लोग किश्तवाड़ से आ रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि JK03H 9017 रजिस्ट्रेशन की सूमो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डकसुम के पास सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, वाहन में एक ही परिवार के 8 लोग थे, जिनमें 5 बच्चे और दो महिलाएं शामिल थींय़ इसके साथ ही एक व्यक्ति भी था। ये परिवार किश्तवाड़ से आ रहा था। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया मरने वालों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान कर ली गई है।
1. इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45
2. अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40
3. रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40
4. अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 12
5. अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10
6. अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6
7. मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16
8. मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8

