लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित पार्टी की मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया है।इस में मीटिंग में मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया था। इस मीटिंग में मायावती ने बड़ी घोषणा की, जिसमे मायावती ने एलान किया है कि बसपा में उनके उत्तराधिकारी उनके भतीजे आकाश आनंद होंगे।
इस मीटिंग में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उपजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तय की गई। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बसपा सुप्रीमो ने देश भर के पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया था
यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी नेता उदयवीर सिंह दी है कि बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है की मेरे बाद आकाश आनंद मेरे उत्तराधिकारी होंगे , और आकाश आनंद कमजोर राज्यों में काम करे , मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने लंदन से पढ़ाई की है। साल 2017 में आकाश की राजनीति में एंट्री हुई थी। सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ आकाश मंच पर दिखाई दिए थे। आकाश को इससे पहले पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली हुई थी।
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को भी पूरी जानकारी है कि कौन नेता किस तरह से पार्टी में काम कर रहा है। उनके मुताबिक अगले कुछ दिनों में पार्टी के भीतर न सिर्फ बड़े फेरबदल होंगे, बल्कि बूथ स्तर तक पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती से पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी और उनको जिम्मेदारी देने की सिफारिश की है। ताकि आने वाले लोक सभा चुनावों में बसपा युवाओं को मैदान में उतरने का मौका दे सकती है

