By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: गजब! शराब छिपाने का ऐसा अनोखा तरीका पहले नहीं देखा होगा आपने
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > गजब! शराब छिपाने का ऐसा अनोखा तरीका पहले नहीं देखा होगा आपने
India

गजब! शराब छिपाने का ऐसा अनोखा तरीका पहले नहीं देखा होगा आपने

Talk Hindustan
Last updated: 2023/01/11 at 6:25 AM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
गजब! शराब छिपाने का ऐसा अनोखा तरीका पहले नहीं देखा होगा आपने
SHARE

मुजफ्फरपुर : शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब पकड़ने के लिए मद्य निषेध विभाग और पुलिस रोज नए नए तरीके अपना रही है तो शराब तस्कर भी ‘तू डाल डाल तो मैं पात पात’ कहावत चरितार्थ करते हुए शराब तस्करी के नए तरीके इजाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर में देखने को मिला जहां शराब तस्करों ने सड़क पर ही तहखाना बनाकर शराब छिपा दिया।

अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर सड़क के अंदर बने तहखाने से चार बोरी भरकर शराब बरामद की है। जब्त शराब 80 लीटर है और यह अलग-अलग ब्रांड की है। उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने बताया एक्साइज इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी के नेतृत्व में ये कारवाई की गई है। इस मामले में जांच करने पर स्थानीय राजा नाम के युवक की संलिप्तता सामने आई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सड़क के नीचे गड्ढा बनाकर शराब का स्टॉक किया गया है। जमीन खोदकर तो कई बार शराब बरामद हो चुकी है, लेकिन, यह पहला मामला था जिसमे सड़क खोदने की बात पता लगी। सूचना के आधार पर छापेमारी टीम मौके पर पहुंची। वहां पर ढलाई वाला रोड था, जो बस्ती के अंदर जाता था। रोड के बीचोबीच गोल आकार का स्लैब रखा हुआ दिखा। इसे देखकर टीम को संदेह हुआ तो स्लैब हटाया गया। अंदर से चार बोरियां शराब बरामद की गई।

उत्पाद निरीक्षक ने बताया की शराब महंगे ब्रांड की थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल को देखकर प्रतीत हो रहा था कि रोड बनने के बाद इसमें गड्ढा किया गया था। गड्ढे के अंदर छह फीट का गोल आकार का सीमेंट का ढाला हुआ रिंग मिला। इससे पानी का रिसाव होने से बचाने के लिए डाला गया था। मामले की जांच की जा रही है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article गोलियों से दहली दिल्ली! कैश वैन गार्ड की गोली मारकर हत्या, 8 लाख रुपए लूट कर बदमाश फरार गोलियों से दहली दिल्ली! कैश वैन गार्ड की गोली मारकर हत्या, 8 लाख रुपए लूट कर बदमाश फरार
Next Article प्रभू परमात्मा की जानकारी से ही मुक्ति संभव – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज प्रभू परमात्मा की जानकारी से ही मुक्ति संभव – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?