By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल
IndiaJalandharPoliticsPunjab

आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/27 at 7:55 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल
SHARE

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बुधवार को जबरदस्त झटका लगा। पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रिंकू को पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं।

दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था।
जालंधर से AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले कि मैं शुरू से ही विकास से जुड़ा रहा हूं। जालंधर के लोगों ने हमें जालंधर उपचुनाव में जिताया लेकिन मुझे निराशा है कि हम उनके लिए कुछ नहीं कर सके। सड़कें खराब हैं, कूड़ा है सड़क पर गंदगी है, कचरे के पहाड़ हैं। अगर पार्टी के राष्ट्रीय नेता के कहने के बाद भी कचरे के उन ढेर को नहीं हटाया जा सकता है, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि नगर निगम और अन्य की स्थिति क्या होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जालंधर से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा, अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो निश्चित रूप से लड़ेंगे।
TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article एलपीयू के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा तीन दिवसीय 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित एलपीयू के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा तीन दिवसीय 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित
Next Article MP ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਤੇ MLA  ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੁਰਾਲ ਵਲੋਂ ਭਾਜਪਾ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਸੰਗਠਨ ਅਤੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ, ਤੇ ਵਿਧਾਇਕਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ MP ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਤੇ MLA ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੁਰਾਲ ਵਲੋਂ ਭਾਜਪਾ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਸੰਗਠਨ ਅਤੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ, ਤੇ ਵਿਧਾਇਕਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?