हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो कार मुंदड़ी नहर में डूब गई। कार सवार परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे, 3 महिलाएं और एक कार का ड्राइवर शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि सभी कैथल के गांव डीग के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई व नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा वहां पर आस पास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला

