पंचकूला (हरियाणा) में आज राज्यों के पदाधिकारियों से सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत श्री बृजमोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय महामंत्री व प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता,नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी,एनडीए सहयोगी , चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ लगभग 4 घन्टे चली बैठक हुई। बैठक में इन राज्यों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को मज़बूत करने पर विचार विमर्श हुआ तथा दिये गये सुझावों को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने का भी आश्वासन दिया।

यह भी निर्णय हुआ की इन राज्यों के साथ ही हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत पवार व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रफुल पटेल के मुख्य आतिथ्य में चंडीगढ़ में किया जायेगा ।बैठक में श्री बृजमोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय महामंत्री व प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, एनडीए सहयोगी, पंजाब के अध्यक्ष श्री सरबजीत सिंह गोल्डी, जनरल सेक्रेटरी पंजाब सरदार परमिंदर सिंह मान, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री मोहित सिंगला हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह डोगरा अपने पदाधिकारियों सहित बैठक में उपस्थित रहे।

