By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: हॉलीवुड में डेब्यू करेगी एलपीयू की छात्रा रूही सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Entertainment > हॉलीवुड में डेब्यू करेगी एलपीयू की छात्रा रूही सिंह
EntertainmentPunjab

हॉलीवुड में डेब्यू करेगी एलपीयू की छात्रा रूही सिंह

Talk Hindustan
Last updated: 2022/10/21 at 7:41 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
हॉलीवुड में डेब्यू करेगी एलपीयू की छात्रा रूही सिंह
SHARE

अपनी दो ओटीटी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर

नामांकन जीतकर रूही को विश्व स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए हॉलीवुड में प्रवेश सम्भव हुआ
• रूही अब एक हॉलीवुड मेगा प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका में है
• लॉस एंजिल्स में दुनिया के शीर्ष फिल्म उद्योग में उनके प्रवेश का विवरण जल्द ही सामने आने वाला है
• वह अब सफलता के उन चिह्नित मार्गों पर है, जिन पर सौंदर्य की रानियों-प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय ने राज किया है

 

Contents
अपनी दो ओटीटी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयरनामांकन जीतकर रूही को विश्व स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए हॉलीवुड में प्रवेश सम्भव हुआ• रूही अब एक हॉलीवुड मेगा प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका में है• लॉस एंजिल्स में दुनिया के शीर्ष फिल्म उद्योग में उनके प्रवेश का विवरण जल्द ही सामने आने वाला है• वह अब सफलता के उन चिह्नित मार्गों पर है, जिन पर सौंदर्य की रानियों-प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय ने राज किया है

जालंधर : (टॉक हिंदुस्तान) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की कानून की छात्रा रूही सिंह जल्द ही हॉलीवुड में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी | रूही वर्तमान में एलपीयू में ‘बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ’ का इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय कोर्स कर रही हैं।बीबीए-लॉ के तीसरे वर्ष के इस स्टूडेंट का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दुनिया के शीर्ष फिल्म उद्योग में डेब्यू कुछ ही महीनों में होना है। रूही अब सफलता के उन चिह्नित मार्गों पर है, जिन पर भारत की सौंदर्य की रानियों-प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय ने राज किया है।

हॉलीवुड की राह पर चलने से पहले, रूही ने फिल्म उद्योग में ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म को सफलतापूर्वक आजमाया। यहां, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्मफेयर ओटीटी अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया । उनकी दो बेहतरीन फिल्मों ‘रनवे लुगाई’ और ‘चक्रव्यूह’ ने उन्हें यह प्रतिष्ठित नामांकन दिलाया। इन दोनों फिल्मों को आठ तक की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग मिली है। यह रेटिंग फिल्मों की जानकारी के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय और आधिकारिक स्रोत-आईएमडीबी (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) के अनुसार है।

एक प्रामाणिक रिपोर्ट के अनुसार, रूही डिसरप्टर स्टूडियोज के साथ मिलकर एक मेगा प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका गयी हैं। स्टूडियोज के संस्थापक ने साझा किया है कि “रूही आधुनिक भारतीय महिला का प्रतिनिधित्व करती है। वह भारत और दुनिया भर में युवा लड़कियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित कर सकती हैं। हम रूही के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।” उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि एलपीयू की रूही सिर्फ 18 महीनों में दुनिया भर में धूम मचा देगी।

मेहनती और करियर उन्मुख छात्रा को बधाई देते हुए एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल ने साझा किया: “रूही ने एलपीयू और भारत को गौरवान्वित किया है क्योंकि अब वह अपने जीवन के छोटे से काल में ही हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने जा रही है। वास्तव में, हमारे स्टूडेंट दिन-प्रतिदिन कई शानदार जीत में अपना नाम बनाते हैं। ओलंपिक में नीरज चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड में रूही सिंह तक, ऐसे सभी विद्यार्थी हमारे भीतर गर्व की भावना पैदा करते हैं।”

रूही को एलपीयू में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिल रही है, क्योंकि वह राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियों में अत्यंत दक्ष है।

TAGGED: Entertainment
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article यूको बैंक डकैती का मास्टरमाइंड आरोपी नगदी व पिस्टल सहित गिरफ्तार यूको बैंक डकैती का मास्टरमाइंड आरोपी नगदी व पिस्टल सहित गिरफ्तार
Next Article बस-ट्राले की भीषण टक्कर, दिवाली मनाने घर जा रहे 15 लोगों की मौत बस-ट्राले की भीषण टक्कर, दिवाली मनाने घर जा रहे 15 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?